विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-72 निवासी एवं एनटीपीसी से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-113 में एक संपत्ति सौदे में 1.21 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी, अतिरिक्त धन की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-72 निवासी एवं एनटीपीसी से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-113 में एक संपत्ति सौदे में 1.21 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी, अतिरिक्त धन की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-72 निवासी हीरामन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में सेक्टर-116 स्थित 200 वर्गमीटर के एक भूखंड को 2.37 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए अर्पित अग्रवाल के साथ एग्रीमेंट किया था। उन्होंने सौदे के तहत 1.21 करोड़ रुपये अग्रिम के रूप में दे दिए थे, जिनमें चेक और नकद दोनों माध्यमों से भुगतान शामिल था। Noida News
कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि संबंधित भूखंड पर बैंक ऋण बकाया था, जबकि एग्रीमेंट में संपत्ति को ऋणमुक्त बताया गया था। इसी कारण नोएडा प्राधिकरण ने प्रारंभिक स्तर पर ट्रांसफर मेमोरेंडम (टीएम) जारी करने पर आपत्ति दर्ज की थी। बाद में बैंक एनओसी मिलने के बाद टीएम जारी कर दिया गया। हीरामन सिंह का आरोप है कि टीएम जारी होने के बाद विक्रेता अर्पित अग्रवाल व संजय अग्रवाल ने तय कीमत से अतिरिक्त 30 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, अतिरिक्त धनराशि देने से इनकार करने पर उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। हिरामन ने अर्पित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, वंदना अग्रवाल तथा रेनू अग्रवाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। Noida News
पीडि़त का आरोप है कि अर्पित अग्रवाल की मां रेनू अग्रवाल नोएडा प्राधिकरण के प्लानिंग विभाग में कार्यरत थी उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने बेटे अर्पित अग्रवाल को उनके पक्ष में रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि रेनू अग्रवाल ने इसी प्रकार से धोखाधड़ी करके यह संपत्तियां एकत्रित कर रखी हैं। शिकायतकर्ता का दावा किया है कि उनके पास लेन-देन और बातचीत से संबंधित ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। Noida News
विज्ञापन