विज्ञापन
नोएडा शहर में प्रोपर्टी के रेट बहुत महंगे हो गए हैं। नोएडा में किसी आम नागरिक के लिए घर खरीदना असंभव की सीमा तक मुश्किल हो गया है। नोएडा में बेहद महंगा होने के बाद अपना घर कहां खरीदें?

Noida News : नोएडा शहर में प्रोपर्टी के रेट बहुत महंगे हो गए हैं। नोएडा में किसी आम नागरिक के लिए घर खरीदना असंभव की सीमा तक मुश्किल हो गया है। नोएडा में बेहद महंगा होने के बाद अपना घर कहां खरीदें? यह सवाल घर खरीदने की योजना बनाने वाले सभी नागरिक पूछ रहे हैं। ऐसे में जब हमने प्रोपर्टी विशेषज्ञों की राय जानना चाही तो हमें बहुत ही आसान उत्तर मिला है। नोएडा में घर खरीदने का सपना टूट जाने पर निराश होने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। हम बताते हैं कि नोएडा के आसपास घर खरीदने का सबसे अच्छा मौका कहां पर मौजूद है। Noida News
प्रोपर्टी बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि नोएडा में ना सही आप अपना घर नोएडा की बगल में स्थित गाजियाबाद में खरीद सकते हैं। गाजियाबाद में प्रोपर्टी के रेट आम आदमी के बजट के हिसाब से बहुत अच्छे रेट हैं। प्रोपर्टी बाजार के जानकारों का कहना है कि गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका घर खरीदने के लिए उत्तम रहेगा। इंदिरापुरम इस समय एंड-यूजर के लिए सबसे हॉट डेस्टिनेशन है। यह इलाका नोएडा के सेक्टर—62, 63 और 76 जैसे बड़े IT हब्स के बिल्कुल बगल में स्थित है। यहां रहने का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को है जो आईटी सेक्टर में जॉब करते हैं, क्योंकि उनका यात्रा का समय लगभग शून्य हो जाता है। Noida News
नोएडा के पास घर खरीदने के लिए पहली पसंद के तौर पर वैशाली और वसुंधरा का नाम आता है। ये दोनों इलाके उन लोगों के लिए वरदान हैं जो पूर्वी दिल्ली या मध्य दिल्ली से जुड़ाव रखना चाहते हैं। वैशाली और वसुंधरा न केवल दिल्ली के बेहद करीब हैं, बल्कि यहां का बुनियादी ढांचा पूरी तरह से तैयार है। स्कूल, अस्पताल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी बुनियादी सुविधाएं यहां पहले से ही स्थापित हैं, जो इसे एक 'रेडी-टू-मूव' लाइफस्टाइल के लिए परफेक्ट बनाती हैं। इसी कडी में गाजियाबाद में सिद्धार्थविहार भी घर खरीदने का उत्तम स्थान है। एनएच-24 की बेल्ट के साथ लगा यह इलाका इस समय रियल एस्टेट जगत में 'बूम' कर रहा है। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि बाहर से आए बड़े और नामी बिल्डर्स यहां बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं और विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट्स बना रहे हैं। सिद्धार्थ विहार उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो 'लो इन्वेस्टमेंट और हाई रिटर्न' के फॉर्मूले पर काम करना चाहते हैं। यहां अभी प्रॉपर्टी के दाम नोएडा के मुकाबले काफी कम हैं, लेकिन विकास की गति को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ वर्षों में यहां की कीमतों में जबरदस्त उछाल आएग। यह उन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन मौका है जिनका सैलरी पैकेज कम है, लेकिन वे दिल्ली-एनसीआर की मुख्यधारा से कटे बिना अपना आशियाना चाहते हैं। Noida News
नोएडा के पास गाजियाबाद में अपना घर खरीदना बहुत ही आसान है। प्रोपर्टी बाजार के विशेषज्ञ बता रहे हैं कि गाजियाबाद का मार्केट जितना आकर्षक है, उतना ही ट्रिकी भी हो सकता है। एनएच-24 के किनारे प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आई हुई है, ऐसे में एक आम खरीदार अक्सर उलझ जाता है। बिना किसी ब्रोकर या एजेंट के भी यदि आप सही चुनाव करना चाहते हैं, तो सबसे पहले GDA अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स को ही देखें। अप्रूव्ड लोकेशन पर निवेश करना आपकी मेहनत की कमाई की सुरक्षा की गारंटी देता है। नोएडा के बजाय गाजियाबाद केवल एक विकल्प नहीं बल्कि एक समझदारी भरा निर्णय है। यहां कनेक्टिविटी बेहतर है, एक्सप्रेसवे का जाल बिछा हुआ है और सबसे बड़ी बात यह है कि यहां हर बजट के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। Noida News
विज्ञापन