Noida : वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट ना लगाने वाले संस्थानों पर हो दंडात्मक कार्यवाही: सीईओ
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:00 AM
Noida: नोएडा। नोएडा में भारी मात्रा में कचरा उत्सर्जित करने वाले संस्थानों ने यदि 25 मार्च तक अपने परिसर में वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट नहीं लगाया तो उन पर न सिर्फ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी बल्कि उनका कचड़ा भी नहीं उठाया जाएगा। यह चेतावनी दी नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने। सीईओ ने कहा कि डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहन 20 मार्च तक सेग्रीगेटिड कचड़ा उठाएं।जन स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक में सीईओ को अफसरों को बताया कि एजी एनवॉयरो इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा 20 कंपैक्टर स्टेशनों में से 17 में वेब्रिज स्थापित हो गए हैं। शेष तीन पर 15 मार्च तक बेब्रिज विभिन्न स्थापित कर लिए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न सेक्टरों का गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाह तथा गैरहाजिर रहने वाले स्वास्थ्य निरीक्षक सुपरवाइजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सीईओ ने विभिन्न मार्केट व शौचालयों में सर्वे कराकर सीएसआर फंड के जरिए डस्टबिन लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने 15 मार्च तक सभी नालों में बंबू लेट लगाने व सीटीपीटी यूरिनल का निरीक्षण करके रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।