
Noida News भारत में पिछले दिनों हुए किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर के पूर्व सीईओ द्वारा किए गए चौंकाने वाले खुलासे के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भारत में कलम और कैमरा पर बंदूक का पहरा है। उन्होंने सवाल किया कि देश की न्यूज एजेंसियों का क्या हाल होगा।
आपको बता दें कि मंगलवार को ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ डोर्सी ने आरोप लगाया है कि देश में किसानों के प्रदर्शन के दौरान भारत सरकार ने ट्विटर पर दबाव डाला था और भारत सरकार का कहना नहीं मानने पर भारत में ट्विटर को बंद करने, उसके कर्मचारियों के घरों पर छापे मारने की धमकियां दी गयी थीं।
इस बड़े खुलासे के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्विट किया, 'ट्विटर के पूर्व सीईओ के द्वारा कहा गया कि भारत सरकार के द्वारा किसान आंदोलन के दौरान जो टि्वटर अकाउंट आंदोलन का समर्थन करते थे उन्हें बंद करने का दबाव बनाया गया, अगर यह हाल अंतर्राष्ट्रीय माध्यमों का है तो देश की न्यूज़ एजेंसी का क्या हाल होगा।' "कलम और कैमरा पर बंदूक का पहरा है"
https://twitter.com/RakeshTikaitBKU/status/1668495617713385473?t=krgzAYvSozR1xb5zkQyrnA&s=08