Noida Ramlila 2026: सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला शुरू। सुरेंद्र नागर और मनोज गुप्ता ने किया शुभारंभ। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ

Noida News : नोएडा के सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में रविवार को श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर धार्मिक आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि रामलीला का मंचन असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखने से लोगों को आध्यात्मिक आनंद मिलता है और जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और नैतिक आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की लीला देखने में जो आनंद मिलता है, उसकी अनुभूति अलग होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ रामलीला देखने आएं और भगवान श्रीराम के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं को अपने आचरण में उतारें। उन्होंने कहा कि रामलीला में सत्य और असत्य के बीच संघर्ष का मंचन किया जाता है और अंततः विजय सत्य की ही होती है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और आदर्शों का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कारों और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में मदद मिलती है। Noida News

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के नोएडा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी रामलीला के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामलीला से प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर कार्य करने और अपने जीवन में अच्छे आदर्श अपनाने की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज को कर्तव्यनिष्ठा, मर्यादा, सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। Noida News
रामलीला के प्रथम दिन पंडित कृष्णा स्वामी के निर्देशन में गणेश पूजन के बाद विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने दशरथ-शंबरासुर युद्ध, कैकेयी द्वारा राजा दशरथ के प्राणों की रक्षा, राजा दशरथ द्वारा कैकेयी को दो वरदान देने का वचन, दशरथ दरबार में पुत्रेष्टि यज्ञ और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की लीलाओं का मंचन किया। इन प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को रामकथा के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से परिचित कराया गया। राम जन्मोत्सव के मंचन के दौरान रामलीला मैदान में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। Noida News
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी, सेक्टर-46 नोएडा पिछले दस वर्षों से रामलीला का आयोजन कर रही है। समिति का यह आयोजन शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, मनोज गुप्ता सहित सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, सीएमडी प्रिया गोल्ड, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पंडित कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, मुकेश शर्मा, पीयूष गोयल और कार्तिक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के आयोजन में सहयोग देने वालों में सुशील गुप्ता, अभिषेक जैन, सुनील जैन, डॉ. कपिल सिंघल, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गौरव छावड़ा, कुलदीप गुप्ता, अखिल जैन, अरुण गोयल, राजेश गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, राम अवतार सिंह, विजय अग्रवाल, दीपक सिंघल, बिमलेन्दु कुमार, सौरभ अग्रवाल, सौरभ कुमार, पीयूष द्विवेदी, नवीन सोनी, सचिन सिंघल, राजकुमार गोयल, गौरव मित्तल, कैलाश गर्ग, दीपांशु अग्रवाल, श्रीधर गोयनका और अमित प्रकाश सहित अन्य लोग शामिल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का दर्शन करने और उनसे जीवनोपयोगी प्रेरणा लेने की अपील की। Noida News
विज्ञापन