
Noida News : राष्ट्रीय लोक दल का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रेटर नोएडा के आंदोलनकारी किसानों से मिलने जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में बंद 33 किसानों से मिलने पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, रालोद यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक चंदन चौहान। इंद्रवीर भाटी, अजीत सिंह दौला, जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात की तथा भरोसा दिया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ग्रेटर नोएडा के किसानों के हर सुख दुख में पूरी तरह से साथ हैं। विधायक चंदन चौहान ने कहा कि हम किसानों की सभी मांगों का जवाब प्रदेश सरकार से विधानसभा मांगेंगे।
[caption id="attachment_94442" align="alignnone" width="924"]
Noida News[/caption]
प्रतिनिधि मंडल जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचा और धरना स्थल बैठे किसानों मुलाकात की। इस प्रतिनिधि मंडल ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिए जाने की घोषणा की और किसानों को हौसला बढ़ाया। पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो जल्दी ही किसान आंदोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों के बीच पहुंचेंगे। इस लड़ाई को रालोद सड़क से संसद तक लड़ेगा। तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा।
इस मौके पर एडवोकेट इंद्रवीर भाटी, अजीत सिंह दौला, जनार्दन भाटी, वीरेंद्र पूनिया, आजाद मलिक, हरवीर सिंह तालान, ललित भाटी, जोगिंदर सिंह तालान, एडवोकेट प्रियंका अत्रि, ओमकार नागर, विनीत भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।