
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता द्वारा लिखे गए ‘अजय से योगी आदित्यनाथ तक’ नामक एक ग्राफिक उपन्यास का विमोचन किया गया।
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल नोएडा में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल लवकेश मगु और प्रधानाचार्य मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल साकेत सुश्री निंदिया उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई एक गतिविधि के बाद शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को मुख्यमंत्री योगी के जीवन से जुड़ी कुछ विशेष घटनाओं के बारे में भी आयोजकों द्वारा बताया गया।