नोएडा में रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर लाखों की चोरी
भारत
चेतना मंच
29 Sep 2025 01:43 PM
नोएडा में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 39 में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर से उनके घरेलू नौकर ने अपने साथियों संग मिलकर लाखों रुपए कीमत के जेवरात नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय आईएएस अधिकारी अपनी पत्नी समेत लखनऊ गए हुए थे। उन्होंने नेपाली नौकर को दो महीने पूर्व ही नौकरी पर रखा था। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के जी-2 सेक्टर-39 में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी व नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी देवदत्त शर्मा के घर पर प्रकाश बहादुर नामक नेपाली युवक दो महीने से काम कर रहा था। रिटायर्ड अधिकारी अपनी पत्नी संग घटना के समय लखनऊ गए थे। Noida News
रविवार की रात घरेलू नौकर प्रकाश ने अपने साथियों को घर पर बुलाया। वे एक मारुति कार में सवार होकर आए। चोरों ने घर के अंदर रखे हुए लॉकर और अलमारी आदि तोड़ दी, तथा वहां रखे लाखों रुपए कीमत के जेवरात नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। नेपाली व उसके साथी चोरी करके जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।घटना की सूचना आज सुबह को पुलिस को मिली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम और पुलिस के अधिकारी जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि के आधार पर नेपाली नौकर और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट हर जगह पर अलर्ट जारी कर दिया है। Noida News