
देश के आधुनिक शहरों की बात हो और नोएडा (Noida) का नाम न आए, यह संभव नहीं। पिछले एक दशक में यह शहर सिर्फ आईटी और इंडस्ट्री का नहीं, बल्कि अरबपतियों का नया पता बन चुका है। यहां गाड़ियों की रफ्तार जितनी तेज है, कारोबार की ग्रोथ उससे भी ज्यादा तेज है। लेकिन इस चमक-दमक के बीच एक सवाल अब भी अधूरा है नोएडा का सबसे अमीर शख्स कौन है? शायद आपको हैरानी होगी, ये नाम किसी बिल्डर या टेक जायंट का नहीं, बल्कि उस इंसान का है जिसने पूरे देश में सुरक्षा की परिभाषा बदल दी। अगर आपको “ऊपरवाला सब देख रहा है…” वाला मशहूर ऐड याद है, तो आप उस कंपनी को जरूर जानते होंगे। उस कंपनी का नाम है CP Plus। यही वो कंपनी है जिसने भारत के हर घर और दफ्तर में सुरक्षा की आंखें पहुंचाईं। Noida News
इस ब्रांड के पीछे हैं आदित्य खेमका (Aditya Khemka) वो शख्स जिन्होंने तकनीक और भरोसे का ऐसा मेल तैयार किया कि आज उनकी कंपनी Aditya Infotech Ltd. भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सर्विलांस बाजार में भी एक बड़ा नाम बन चुकी है। वीडियो सर्विलांस, CCTV कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में CP Plus आज मानक तय करने वाली कंपनी मानी जाती है। नोएडा सेक्टर-4 में स्थित इसका मुख्यालय सिर्फ एक ऑफिस नहीं, बल्कि उस सोच की पहचान है जिसने भारत को “सेफ नेशन” बनाने की दिशा दी। Noida News
दिल्ली से सटे नोएडा की बिजनेस गलियों में अगर किसी नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, तो वो है आदित्य खेमका (Aditya Khemka) का। वही खेमका, जिन्होंने देश को “ऊपरवाला सब देख रहा है…” का भरोसा दिया और CP Plus को भारत की सुरक्षा का पर्याय बना दिया। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 में आदित्य खेमका को नोएडा का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य खेमका और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ करीब ₹35,140 करोड़ आंकी गई है।
नोएडा सेक्टर-4 में स्थित ‘Khemka Square’ सिर्फ एक कॉरपोरेट ऑफिस नहीं, बल्कि उस सपने की इमारत है, जिसे खेमका ने 1990 के दशक में एक छोटे डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से शुरू किया था। आज वही कंपनी Aditya Infotech Ltd., जो CP Plus ब्रांड के तहत काम करती है। 51 वर्षीय आदित्य खेमका कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर हैं, जबकि उनके पिता हरि शंकर खेमका कंपनी के चेयरमैन और होल-टाइम डायरेक्टर हैं। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने मिलकर सुरक्षा के क्षेत्र में वह भरोसा खड़ा किया है, जो आज भारत के हर शहर और हर घर में दिखाई देता है।
आदित्य खेमका ने 1994 में एक साधारण इलेक्ट्रॉनिक्स डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में अपना सफर शुरू किया था। लेकिन उनकी दृष्टि साधारण नहीं थी उन्होंने 2010 में तेजी से बढ़ते सर्विलांस कैमरा इंडस्ट्री की दिशा पकड़ी, और देखते ही देखते CP Plus को एक ग्लोबल ब्रांड में बदल दिया। आज उनकी कंपनी Aditya Infotech Ltd. का मार्केट कैप करीब ₹15,500 करोड़ है और यह देश के स्मार्ट सिक्योरिटी सॉल्यूशन सेक्टर में अग्रणी बन चुकी है।
भारत के हर बड़े शहर से लेकर छोटे कस्बों तक, आज अगर कोई ब्रांड लोगों की सुरक्षा का पर्याय बन चुका है, तो वह है CP Plus। आदित्य खेमका की यह कंपनी अब सिर्फ CCTV कैमरों तक सीमित नहीं रही बल्कि स्मार्ट होम कैमरा, वाई-फाई कैमरा, डैशकैम और वीडियो एनालिटिक्स सॉल्यूशंस के जरिए सुरक्षा को एक नए युग में ले आई है। कंपनी के पास देशभर के 500 से अधिक शहरों में चैनल पार्टनर्स और सर्विस सेंटरों का मज़बूत नेटवर्क है। यह वही नेटवर्क है, जिसने CP Plus को “हर गली, हर मोहल्ले की सुरक्षा” से जोड़ा है। Noida News
हर महीने लाखों कैमरे बाजार में उतरते हैं और देश के स्कूलों, दफ्तरों, मॉल्स, घरों यहां तक कि पुलिस सिस्टम तक CP Plus की तकनीक से लैस हो चुके हैं। सालाना करीब 82 लाख कैमरों का निर्माण करने वाली यह कंपनी अब भारतीय CCTV मार्केट में 25% से अधिक हिस्सेदारी रखती है। खेमका के नेतृत्व में कंपनी ने “Make in India” मिशन को हकीकत में बदला। एक समय जो ब्रांड आयातित उत्पादों पर निर्भर था, वह आज अपने लोकल R&D, अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और इनोवेशन-सेंटर्स के बल पर भारत में आत्मनिर्भर तकनीक का चेहरा बन चुका है। Noida News
दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से कॉमर्स ग्रेजुएट रहे आदित्य खेमका ने जिस विज़न के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, वही आज उन्हें भारत की सर्विलांस इंडस्ट्री का आइकॉन बना चुका है। उनके पास सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक वीडियो सर्विलांस सेक्टर में तीन दशक से अधिक का अनुभव है और इस अनुभव ने भारतीय सुरक्षा तकनीक के भविष्य की दिशा ही बदल दी। Noida News
आदित्य खेमका सिर्फ एक उद्योगपति नहीं, बल्कि एक ऐसे टेक्नो-इन्वेटर हैं जिन्होंने “देखने” की तकनीक को “सोचने” की तकनीक में बदला। यही वजह है कि उन्हें 2025 में “Pioneer in Surveillance Industry Award” से सम्मानित किया गया जो विकसित दिल्ली समिट एंड अवार्ड्स की ओर से दिया गया एक प्रतिष्ठित सम्मान है। Noida News