विज्ञापन
नोएडा में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब चलती हुई कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

Noida News : नोएडा में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब चलती हुई कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। Noida News
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक सामान्य रूप से वाहन चला रहा था, तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को समझते हुए चालक ने तुरंत कार रोकी और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। Noida News
प्राथमिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। Noida News
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। Noida News
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। Noida News
विज्ञापन