विज्ञापन
नोएडा में वर्षों से उपेक्षित सलारपुर के विकास को अब पंख लग गए हैं। आज सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने करीब 26 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया।

Noida News : नोएडा में वर्षों से उपेक्षित सलारपुर के विकास को अब पंख लग गए हैं। आज सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने करीब 26 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। सलारपुर में आज बारात घर में शिलान्यास तथा लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे। मालूम हो कि विधायक पंकज सिंह ने करीब 7 माह पूर्व जनसंवाद में सलारपुर के लोगों से विकास कार्यों का वादा किया था। आज वह वादा साकार रूप में दिख रहा है। जिसमें से कई कार्य पूरे हो गए तथा कुछ चल रहे हैं व कुछ शुरू होने हैं। Noida News
जिन कार्यों का शिलान्यास आज किया गया उसमें आज 3.77 करोड़ की लागत से 20 आंतरिक सड़कों का निर्माण, नालियों तथा जल कलवर्ट का निर्माण 3.7 करोड़ की लागत से दो मंजिला सामुदायिक केन्द्र का निर्माण, 14 करोड़ की लागत से गाँव में पीछे बड़े नाले की आरसीसी दीवार का निर्माण शामिल है। वहीं 81 लाख की लागत से बनी 3 सड़कों व नालियों के निर्माण का लोकार्पण भी आज किया गया। Noida News
सलारपुर में 4.2 करोड़ की लागत से बनने वाली मुख्य सीवर-जल लाइनों को बड़ा करने का कार्य 70 फीसदी पूरा हो चुका है। वहीं 9.92 करोड़ की लागत से नाले पर जर्जर दो नये पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस तरह सलारपुर में विधायक पंकज सिंह के प्रयासों से करीब 26 करोड़ रूपये की लागत से विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के अलावा महामंत्रीअमित त्यागी उपाध्यक्ष महेश अवाना संजय बाली नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोड़ा ,अशोक भाटी सुखबीर प्रधान एच के एल भगत, भाजपा के विपुल शर्मा बबलू यादव नीरज चौधरी पंकज झा समेत सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद थे। Noida News
विज्ञापन