NOIDA SAMACHAR: लाखों की चोरी में वांछित गार्ड गिरफ्तार
NOIDA SAMACHAR
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:55 AM
NOIDA SAMACHAR: ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के कंटेनर डिपो में करीब 10 माह पूर्व लाखों रुपए के मोबाइल डिस्प्ले चोरी की घटना में वांछित चल रहे गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर उनसे 29 लाख रुपए बरामद कर चुकी है।
NOIDA SAMACHAR
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 के अप्रैल माह में कंटेनर डिपो से करीब 47 लाखों के मूल्य के मोबाइल डिस्प्ले चोरी होने की घटना हुई थी। विवेचना के दौरान इस वारदात में 8 लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 39000 बरामद कर लिए थे।
इस मामले में पिंकू व तीन अन्य लोग वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पिंकू को गिरफ्तार किया गया है। पिंकू कंटेनर डिपो में गार्ड के रूप में कार्यरत था। आरोपी मूल रूप से औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है।
NOIDA LAND SCAM: प्लाट दूसरे का, अपना बताकर 31 लाख में बेचा