नोएडा । आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party)के यूपी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जनपद गौतमबुद्धनगर की दादरी विधानसभा से संजय चेंची प्रभारी /प्रत्याशी नियुक्ति किये गए है।
जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि संजय चेंची ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर के निवासी है और पिछले काफी समय से पार्टी से जुडक़र पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे है। संजय चेंची पूर्व में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके है और बिलासपुर पंचायत से चेयरमैन का भी चुनाव लड़ चुके हैं संजय चेंची का परिवार हमेशा से समाजसेवा में अग्रणी रहा है।