नोएडा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा के आवास पर दिग्गज नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन के बाद राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Noida News : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित श्री कलराज मिश्रा जी (बाबूजी) की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के निधन पर नोएडा स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल जी ने उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। दोनों नेताओं ने श्रद्धेय कलराज मिश्रा जी एवं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। Noida News
श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने उनके नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, महंत श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य, स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, अलीगढ़ सांसद श्री सतीश गौतम, विधायक अनिल पराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक नंद किशोर गुर्जर, पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी श्री चंद शर्मा, जेके सीमेंट के चेयरमैन राघवपत सिंघानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, सतीश शर्मा, अनिल कुमार पांडेय तथा करण शर्मा सहित अनेक लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। Noida News
इस अवसर पर एमएलसी विजय बहादुर पाठक, वीरेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री अमित त्यागी, पद्मेश द्विवेदी, राहुल शर्मा, मिथिलेश राय, आलोक चौहान, अजय राजभर, सौरभ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। Noida News
विज्ञापन