विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर जनपद के युवाओं और निर्माण श्रमिकों के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक अहम अवसर सामने आया है। सेवायोजन विभाग के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

Noida News : गौतमबुद्धनगर जनपद के युवाओं और निर्माण श्रमिकों के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक अहम अवसर सामने आया है। सेवायोजन विभाग के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके तहत योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। Noida News
जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, पाइप फैब्रिकेटर, नर्स और सहायक नर्स जैसे पदों पर कुशल एवं अनुभवी श्रमिकों की आवश्यकता है, जिनका चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना अनिवार्य है। भर्ती से जुड़ी अन्य सभी विस्तृत पात्रता शर्तें एवं आवश्यक जानकारियां सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल ROJGAR SANGAM.UP.GOV.IN पर उपलब्ध कराई गई हैं, जहां इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। Noida News
विभाग ने जनपद के निर्माण श्रमिकों और संबंधित ट्रेड के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण कराएं और विदेश में रोजगार पाने के इस सुनहरे मौके का फायदा लें। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई (आरआई सेंटर), ग्राम झुंडपुरा, सेक्टर-11 नोएडा अथवा हेल्पलाइन नंबर 155330 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन