विज्ञापन
Noida News : सीमा से अधिक फीस के कारण नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लाखों छात्र, छात्राएं तथा उनके अभिभावक परेशान हैं। हद तो यह है कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के स्कूल मालिक नोएडा की जिलाधिकारी के आदेशों का भी पालन करने को तैयार नहीं हैं।

Noida News : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा को एजुकेशन हब कहा जाता है। नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक स्कूल, कॉलिज तथा अन्य शिक्षण संस्थाओं की लाइन लगी हुई है। इन्हीं शिक्षण संस्थाओं में ऐसे ढ़ेर सारे स्कूल हैं जिनके मालिक मनचाही फीस वसूल कर रहे हैं। सीमा से अधिक फीस के कारण नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लाखों छात्र, छात्राएं तथा उनके अभिभावक परेशान हैं। हद तो यह है कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के स्कूल मालिक नोएडा की जिलाधिकारी के आदेशों का भी पालन करने को तैयार नहीं हैं। अनेक अभिभावकों की शिकायतों के बाद नोएडा की जिलाधिकारी (DM) श्रीमती मेधा रूपम स्कूलों के विरूद्ध एक्शन मोड में आ गई हैं। नोएडा की DM ने घोषणा कर दी है कि मनचाही फीस वसूलने वाले स्कूलों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
नोएडा की DM ने भेजा 45 स्कूलों को नोटिस
आपको बता दें कि नोएडा की DM ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 45 स्कूलों को नोटिस भेजा है। इस विषय में चेतना मंच के न्यूज पोर्टल ( https://chetnamanch.com/) पर विस्तार से समाचार प्रकाशित किया जा चुका है। इस बीच नोएडा की DM मेधा रूपम ने एक सवाल के जवाब में चेतना मंच को बताया है कि फीस निर्धारण के नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल मालिकों के विरूद्ध जल्दी ही कार्यवाही कर दी जाएगी।
नोएडा की डीएम... की तरफ से निर्धारित किया जा चुका है फीस का फार्मूला
आपको बता दें कि हाल ही में 7 अप्रैल 2026 को नोएडा की DM मेधा रूपम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में फैसला हुआ था कि शुल्क वृद्धि की गणना CPI+5% के अनुसार अधिकतम 7.23 प्रतिशत ही बढ़ोतरी संभव है। सभी स्कूलों को इस निर्णय का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए थे। साथ ही स्पष्ट किया गया था कि अगर कोई स्कूल 7.23 प्रतिशत से ज्यादा शुल्क बढ़ाता है, तो अभिभावक ई-मेल या किसी अन्य तरीके से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Noida News
45 स्कूलों ने नहीं माना DM का आदेश
नोएडा की DM मेधा रूपम ने बताया कि 45 स्कूलों ने उनका आदेश नहीं माना। उन्होंने बताया कि निर्देश जारी होने के पश्चात विभिन्न विद्यालयों के विरुद्ध कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन सभी मामलों में संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्राप्त उत्तरों के परीक्षण के उपरांत सभी प्रकरणों को जिला शुल्क नियामक समिति की अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन विद्यालयों की ओर से नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके विरुद्ध निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम बार उल्लंघन की स्थिति में एक लाख रुपये तक का अर्थदंड, द्वितीय बार उल्लंघन पर पांच लाख रुपये तक का अर्थदंड और तृतीय बार उल्लंघन होने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता को रदद कर दिया जाएगा। Noida News
विज्ञापन