विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसायटी टावर-7 में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फ्लैट में लगे स्प्लिट एसी की इनडोर यूनिट अचानक आग की चपेट में आ गई। फ्लैट नंबर 1404 में हुई इस घटना के दौरान जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग सहम गए।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसायटी टावर-7 में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फ्लैट में लगे स्प्लिट एसी की इनडोर यूनिट अचानक आग की चपेट में आ गई। फ्लैट नंबर 1404 में हुई इस घटना के दौरान जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग सहम गए। जानकारी के अनुसार, फ्लैट में मौजूद मालिक राजन उस समय सो रहे थे। अचानक उठी चिंगारी और आग को देखकर उन्होंने तुरंत सोसायटी की मेंटेनेंस टीम और फायर विभाग को सूचना दी। Noida News
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात करीब 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक सूचना में यह भी बताया गया कि फ्लैट में दो लोग फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते तुरंत चार दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। हालांकि, जब तक दमकल टीम पहुंची, उससे पहले ही दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। इसी बीच सोसायटी के फायर सेफ्टी सिस्टम ने भी तेजी से काम करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़े हादसे को टाल दिया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और दमकल वाहनों की आवश्यकता नहीं पड़ी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी की इनडोर यूनिट में ओवरहीटिंग माना जा रहा है। Noida News
विज्ञापन