नोएडा में प्रॉपर्टी बाजार का अब तक का बड़ा रिकॉर्ड बना है। नोएडा प्राधिकरण की ई-नीलामी में सेक्टर-108 का 49,932 वर्ग मीटर से अधिक का वाणिज्यिक प्लॉट 1,839 करोड़ 75 लाख रुपये से ज्यादा में बिका है।

Noida News : नोएडा शहर में मंगलवार 8 सितंबर 2026 को प्रॉपर्टी के क्षेत्र में एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसने पूरे रियल एस्टेट बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नोएडा प्राधिकरण की ओर से आयोजित बड़े वाणिज्यिक भूखंडों की ई-नीलामी में सेक्टर-108 का करीब 50 हजार वर्ग मीटर का प्लॉट 1,839 करोड़ 75 लाख 7 हजार 513 रुपये में नीलाम हुआ। यह बोली प्लॉट की आरक्षित कीमत से दोगुने से भी अधिक बताई जा रही है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे तेजी से बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और भविष्य की कारोबारी संभावनाओं के बीच हुई इस नीलामी को नोएडा के रियल एस्टेट बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Noida News
नोएडा प्राधिकरण की ई-नीलामी में सेक्टर-108 स्थित 49,932.30 वर्ग मीटर के मिश्रित भू-उपयोग वाले वाणिज्यिक भूखंड के लिए सबसे बड़ी बोली लगी। बता दें कि इस प्लॉट की आरक्षित कीमत करीब 836 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। नीलामी में इस प्लॉट के लिए 1,839 करोड़ 75 लाख 7 हजार 513 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई गई। इस तरह आरक्षित कीमत के मुकाबले बोली करीब 1,003 करोड़ रुपये अधिक रही। इतनी बड़ी बोली सामने आने से नोएडा में जमीन की बढ़ती मांग और एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रमुख सेक्टरों में व्यावसायिक गतिविधियों की संभावनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। Noida News
मंगलवार 8 सितंबर 2026 को नोएडा प्राधिकरण ने 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले पांच बड़े वाणिज्यिक भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी की। इनमें सेक्टर-108 का प्लॉट सबसे अधिक चर्चा में रहा।
वहीं सेक्टर-96 में स्थित 24 हजार वर्ग मीटर के एक प्लॉट की आरक्षित कीमत तकरीबन 410 करोड़ रुपये रखी गई थी। इसके लिए सेपसेट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड ने 414 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाई गई। इसी तरह सेक्टर-98 में 24-24 हजार वर्ग मीटर के दो अन्य भूखंडों की आरक्षित कीमत भी 410-410 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। इन दोनों भूखंडों के लिए मंगलम मल्टीप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड तथआ बेगोना बिल्डर्स एलएपी ने क्रमशः 414 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपये की बोली लगाई गई। Noida News
सेक्टर-108 नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के बेहद महत्वपूर्ण हिस्से में स्थित है। एक्सप्रेसवे के आसपास बीते वर्षों में आवासीय परियोजनाओं के साथ-साथ कॉरपोरेट, वाणिज्यिक और मिश्रित उपयोग वाली परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। ऐसे में करीब 50 हजार वर्ग मीटर के भूखंड के लिए 1,839 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि नोएडा के प्रमुख एक्सप्रेसवे कॉरिडोर में बड़े व्यावसायिक भूखंडों की मांग मजबूत बनी हुई है। इस नीलामी की सबसे खास बात यह रही कि सेक्टर-108 के प्लॉट के लिए लगी बोली उसकी आरक्षित कीमत से दोगुने से भी अधिक रही। 836 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत वाले भूखंड के लिए 1,839 करोड़ रुपये से अधिक की बोली ने नीलामी प्रक्रिया को खास बना दिया। यह डील नोएडा प्राधिकरण के लिए भी आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे प्राधिकरण को बड़े स्तर पर राजस्व प्राप्त होगा। Noida News
विशेषज्ञों के अनुसार, नोएडा में एक्सप्रेसवे, प्रमुख सड़क संपर्क, मेट्रो कनेक्टिविटी, आईटी एवं कॉरपोरेट गतिविधियों और जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी भविष्य की संभावनाओं के कारण प्रमुख सेक्टरों में व्यावसायिक जमीन की मांग लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है। 1,839 करोड़ रुपये में सेक्टर-108 का प्लॉट बिकना नोएडा के प्रॉपर्टी बाजार के लिए एक बड़ा घटनाक्रम है। इसे नोएडा में अब तक की सबसे बड़ी प्लॉट डील में से एक के रूप में देखा जा रहा है। Noida News
विज्ञापन