
नोएडा के सेक्टर 12 के वी ब्लॉक स्थित शिव दुर्गा मंदिर में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली l देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर शंकर भगवान की शिवलिंग पर बिछी चांदी की लाइनिंग तथा मां दुर्गा एवं साईं बाबा के ऊपर लगे चांदी के छत्र चोरी कर लिए हैं । मंदिर की पुजारी पंडित भगनानंद तथा सेक्टर के एवरग्रीन आर डब्ल्यू ए के महामंत्री कपिल उप्पल ने पुलिस को चोरी की लिखित तहरीर दी है मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर चोरों का पता करने का प्रयास कर रही है। Noida News
इस चोरी से सेक्टर वासियों में काफी आक्रोश है। इस मंदिर से सेक्टर वासियों का काफी पुराना भावनात्मक लगाव है तथा आए दिन यहां बड़े-बड़े कार्यक्रम होते हैं l मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरी हुए चांदी की मात्रा तकरीबन 5:30 किलो है जिसकी कीमत कई लाखों में बताई जाती है l लोगों का आरोप है कि हरि दर्शन चौकी प्रभारी की निष्क्रियता तथा रात में पुलिसगश्त न होने के कारण आए दिन सेक्टर 11 तथा 12 में चोरी चकारी बढ़ती चली जा रही है । Noida News