नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी बारिश के बाद मेट्रो पिलर के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया। करीब 50 मीटर से अधिक लंबे डिवाइडर के टूटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी बारिश के बाद मेट्रो पिलर के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया। करीब 50 मीटर से अधिक लंबे डिवाइडर के टूटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना सामने आई है। Noida News
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पिलर के नीचे बना डिवाइडर तेज बारिश के बाद कमजोर होकर अचानक गिर गया। डिवाइडर का बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। डिवाइडर गिरने के बाद मौके पर यातायात प्रभावित हुआ और सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए। Noida News
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई। ACP, SHO समेत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। Noida News
विज्ञापन