Noida : सेक्टर-19 ने रचा नया इतिहास, आरडब्ल्यूए का हुआ निर्विरोध चुनाव
Sector-19 created new history, unopposed election of RWA
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:48 AM
नोएडा। सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के निवासियों ने इस बार निर्विरोध निर्वाचन कर सेक्टर में एक नया इतिहास रच दिया। 4 अप्रैल को आयोजित आमसभा के निर्णय के अनुसार नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों ओपी शर्मा, जेपी यादव और बीबी भाटिया ने चुनाव संपन्न कराए।
रविवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार सेक्टर-19 के निवासियों ने इस बार एक नया इतिहास रचते हुए आरसी गुप्ता को अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण महासचिव, राम कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, एनसी वरुण, अशोक शर्मा व डीसी रावत उपाध्यक्ष, वीरेंद्र गुप्ता, कृष्णा शर्मा व राज कुमार चौहान संयुक्त सचिव तथा डीसी माहेश्वरी, समीर सूर व बीएस चौहान सह कोषाध्यक्ष समेत कुल 30 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
नवनिर्वाचित महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सेक्टर में नया इतिहास रचने में आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष व सेक्टर-99 के वर्तमान अध्यक्ष ऋषिपाल अवाना का विशेष योगदान रहा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज ही एक बैठक कर यह निर्णय लिया वे सेक्टर-19 के निवासियों के कल्याण, सेक्टर के विकास व निवासियों में आपसी प्रेम-भाव बढ़ाने तथा उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान कराने प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।