विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार (E-3 ब्लॉक) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग नीचे स्थित एक कार्यालय क्षेत्र से शुरू हुई, जिसने कुछ ही समय में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार (E-3 ब्लॉक) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग नीचे स्थित एक कार्यालय क्षेत्र से शुरू हुई, जिसने कुछ ही समय में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट संचालित है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी (Paying Guest) की सुविधा है। आग लगते ही धुआं तेजी से ऊपर की ओर फैल गया, जिससे इमारत में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Noida News
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर इमारत को खाली करा लिया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके। Noida News
विज्ञापन