नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक हॉस्टल की छठी मंजिल पर शुक्रवार को AC के आउटडोर यूनिट में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद हॉस्टल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित एक हॉस्टल की छठी मंजिल पर आग लग गई। आग हॉस्टल की छठी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर (A.C.) के आउटडोर यूनिट में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना की सूचना मिलते ही हॉस्टल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बिल्डिंग में स्थापित फायर सिस्टम ने तत्काल काम किया और आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। Noida News
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित हॉस्टल की छठी मंजिल पर A.C. के आउटडोर यूनिट में अचानक इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट के बाद यूनिट में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग के फायर सिस्टम को सक्रिय किया गया। फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और उसे हॉस्टल के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोक दिया गया। Noida News
नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 में स्थित हॉस्टल में लगी आग के संबंध में जब चेतना मंच के संवाददाता ने गौतमबुद्धनगर के चीफ फायर आफिसर CFO प्रदीप कुमार चौबे से सुबह 10.55 पर जानकारी हासिल करने के लिए फोन किया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और वह इस समय वीआईपी डयूटी में ग्रेटर नोएडा में मौजूद हैं। Noida News
विज्ञापन