विज्ञापन
नोएडा में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र से सामने आया है, जहां किराए के कमरे में रह रही एक युवती और उसकी रूममेट का सामान चोरी हो गया। चोर कमरे से दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, पर्स और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया।

Noida News : नोएडा में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र से सामने आया है, जहां किराए के कमरे में रह रही एक युवती और उसकी रूममेट का सामान चोरी हो गया। चोर कमरे से दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, पर्स और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता प्रियंका शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-63A, डी ब्लॉक में अपनी रूममेट के साथ किराए पर रहती हैं। उनके मुताबिक, घटना सुबह के समय की है, जब वह अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर कमरे में रखा सामान चोरी कर लिया। जब प्रियंका की नींद खुली, तो कमरे से दोनों लैपटॉप, फोन और पर्स गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन सामान का कोई पता नहीं चल सका। बाद में इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए दोनों पर्स में करीब 7 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। इसके अलावा उनमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे। चोरी के बाद आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज गायब होने से परेशानी और बढ़ गई है। इस मामले में नोएडा पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। Noida News
विज्ञापन