नोएडा में लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ जलभराव तक सीमित नहीं रही, बल्कि शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार को सेक्टर-73 के सरफाबाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन डी-मार्ट (D-Mart) कमर्शियल प्रोजेक्ट के पास अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा भरभराकर धंस गया।

Noida News : नोएडा में लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ जलभराव तक सीमित नहीं रही, बल्कि शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार को सेक्टर-73 के सरफाबाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन डी-मार्ट (D-Mart) कमर्शियल प्रोजेक्ट के पास अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा भरभराकर धंस गया। देखते ही देखते करीब 25 से 30 फीट तक सड़क जमीन में समा गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सड़क धंसने के साथ ही नाला, ट्रांसफॉर्मर, भूमिगत बिजली केबल और निर्माणाधीन परियोजना का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं, पास स्थित एक बारातघर की इमारत भी झुकने लगी, जिसके चलते एहतियातन उसे तत्काल बंद करा दिया गया। Noida News
स्थानीय लोगों के मुताबिक, निर्माणाधीन परियोजना में करीब 25 से 30 फीट गहरे डबल बेसमेंट का निर्माण किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बेसमेंट में भारी मात्रा में पानी भर गया। पानी के दबाव और मिट्टी के कटाव से आसपास की जमीन कमजोर होती चली गई, जिसके चलते सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। Noida News
इस भी पढ़े :चेतना मंच परिवार की बेटी गीता रघुवंशी हुई पंचतत्व में विलीन
सड़क धंसने के साथ ही निर्माण स्थल से सटा नाला भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर एक ओर झुक गया, जबकि भूमिगत विद्युत केबलों को भी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन इमारत की बाउंड्री वॉल में कई जगह दरारें आ गई हैं। इसके अलावा पास के प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य पर भी इस घटना का असर पड़ा है, जिससे नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया। लोगों के अनुसार, उन्होंने पहले भी संभावित खतरे को लेकर नोएडा प्राधिकरण और संबंधित विभागों को कई बार शिकायत की थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि शिकायतों पर ध्यान दिया जाता तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता था। Noida News
घटना की सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि कोई व्यक्ति या वाहन दुर्घटना का शिकार न हो। धंसी हुई सड़क को अस्थायी रूप से मिट्टी और रोड़ा डालकर भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। Noida News
:
विज्ञापन