विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मेंटेनेंस कार्यालय के अंदर एक महिला और उसके साथी का स्टाफ के साथ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना का पूरा वीडियो सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Noida News : नोएडा के सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मेंटेनेंस कार्यालय के अंदर एक महिला और उसके साथी का स्टाफ के साथ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। घटना का पूरा वीडियो सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और संबंधित लोगों का चालान किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है। Noida News
बताया जा रहा है कि महिला अपने एक साथी के साथ सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्यालय पहुंची थी। किसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि महिला के साथ आए व्यक्ति ने मेंटेनेंस स्टाफ के एक कर्मचारी के हाथ पकड़ लिए, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और महिला ने स्टाफ के युवक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही सेकंड में कई बार थप्पड़ मारे जाने की घटना कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। Noida News
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा विवाद फ्लैट में डीजल जनरेटर (DG) कनेक्शन उपलब्ध न कराए जाने से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी मांग को लेकर महिला मेंटेनेंस कार्यालय पहुंची थी।
बातचीत के दौरान असहमति बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। Noida News
विज्ञापन