Noida Shameful Incident: नोएडा से आई मानवता को शर्मसार करने वाली खबर, छोटी सी रकम के लिए सब्जी विक्रेता को नंगाकर घुमाया
Noida Shameful Incident
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 07:49 AM
Noida Shameful Incident: कभी-कभी ऐसी घटनाएँ देखने-सुनने में आ जाती हैं, जो पूरी मानवता को शर्मसार कर देती हैं। एक छोटी सी धनराशि को वसूलने के लिए लोग मानवता को भुला देते हैं। ऐसा ही एक वाकया यूपी के आधुनिक शहर नोएडा से सामने आया है, जहां उधार के पैसे न देने पाने के कारण दबंगों ने एक सब्जी विक्रेता को नंगा कर पूरे बाजार में घुमाया।
बताया जा रहा है कि पहले आरोपियों ने एक सब्जी विक्रेता को दुकान में बंद करके पीटा और बाद में उसकों निवस्त्र कर पूरी मंडी में घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फेज-2 थाने की पुलिस में हडकंप मच गया और पुलिस एक्शन में नजर आई।
नोएडा की है शर्मसार करने वाली ये घटना
यूपी के नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर-88 की मंडी में मैनपुर निवासी एक युवक ठेले पर लहसुन बेचता है। इस सब्जी विक्रेता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसने एक महीने पहले सुंदर नाम के युवक से 5,600 रुपए काम के लिए उधार लिए थे। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पीड़ित सब्जी विक्रेता आढ़ती सुंदर से मिला और उसने 2500 रुपए लौटा दिए।
उसने बाकी बचे हुए पैसे कुछ दिन बाद देने की बात कही। पूरे पैसे एक साथ ने देने से आढ़ती सुंदर नाराज हो गया और उसने अपने मुनीम और दो मजदूरों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद इन चारो ने मिलकर पहले तो सब्जी विक्रेता को दुकान के अंदर बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। Noida Shameful Incident
इसके बाद आरोपी यहीं नहीं रुके, बल्कि उसको निवस्त्र कर मंडी में घुमाया और उसके बाद एक साथ पैसे लौटाने के लिए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। सब्जी विक्रेता को पीटने और उसको निवस्त्र कर मंडी में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हंगामा मच गया।
पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
Noida News : पीड़ित ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवा दिया है, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर और वीडियो के आधार पर फेस-2 के इन आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को गठन कर दिया गया है।
Noida Shameful Incident पीड़ित ने सुनाई आपबीती
पीड़ित ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कहा "मैंने पूरी जिंदगी मेहनत और मजदूरी कर आत्मसम्मान के साथ गुजारी है। इस वीडियो से उसकी प्रतिष्ठा पूरी तरह से धूमिल हो गई है। ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरी सिर्फ सांसें चल रही हैं और मैं अंदर से पूरी तरह से टूट गया हूं। अपनों से नजर कैसे मिला पाऊंगा, यह बात बहुत परेशान कर रही है। अब तो शर्म के कारण मंडी में भी अपनी दुकान नहीं लगा पाऊंगा।"
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।