Noida: शार्टकट से नहीं मिलती है कामयाबी: प्रदीप नागर
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:19 PM
Noida: नोएडा । जिंदगी में शार्टकट से कभी कामयाबी नहीं मिलती है। कामयाबी के लिए लगन, मेहनत व धैर्य की जरूरत पड़ती है। यह बात कही भौकाल वेबसीरीज(Bhaukal Webseries) से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता प्रदीप नागर (Pradeep Nagar)ने। वे सेक्टर-61 स्थ्ति शॉप्रिक्स मॉल में यो लाइफ फिटनेस जिम का उदघाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। योर लाइफ फिटनेस जिम(Your Life Fitness Gym) के मालिक महेश यादव, पवन यादव तथा मोंटी यादव ने बताया कि यह अत्याधुनिक जिम लोगों की जरूरतों के मुताबिक सभी उपकरणों से लैस है तथा यहां पर छात्रों महिलाओं तथा युवा जोड़ों के लिए स्पेशल डिस्काउंट की व्यवस्था की गई है। इस जिम में सभी उपकरण अमेरिकी कंपनी साइबैक्स के हैं। इसके अलावा वैस्कुलर ट्रेनिंग, पर्सनल ट्रेनिंग, जुंबा क्लासेस, योगा क्लासेस, बीएमआई मशीन, स्टीम, शॉवर की खास विशेषताएं हैं। जिम के संचालक महेश यादव ने बताया कि यहां कार पार्किंग की भी निशुल्क सुविधा है जिससे आने वाले लोगों को मुसीबत का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर राजेंद्र यादव अजय मुखिया चमन अवाना अरविंद भाटी समेत क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद थे। उद्घाटन के पूर्व प्रात: विधिवत हवन पूजन के साथ जिम का शुभारंभ भी किया गया।