Noida: सिस्टर सिटी के लिए संगवान सिटी व नोएडा के बीच हुआ करार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:22 AM
नोएडा | सिस्टर सिटी के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण तथा दक्षिण कोरिया के चंगवान सिटी के बीच कल एक वर्चुअल रूप से समझौता किया गया। इस समझौते में नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल और चंगवान सिटी की ओर से मेयर हूह सुंगमू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितु महेश्वरी तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नेहा शर्मा भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से दक्षिण कोरिया में भारत की राजदूत प्रिया रंगनाथन भी शामिल थीं।
दोनों शहरों के बीच हुए समझौते में सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे तथा व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। इस कार्यक्रम में सिस्टर सिटी और नोएडा प्राधिकरण ने निवासियों को प्रदान की जाने वाली जरूरी और अवस्थापना सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं प्रमुख औद्योगिक इकाइयों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी मिलेगी ।
चंगवान सिटी के मेयर ने समझौते को दक्षिण कोरिया और भारत के परंपरागत सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया। नोएडा प्राधिकरण नोएडा क्षेत्र संबंधी जानकारी देते हुए चेयरमैन संजीव मित्तल ने स्थापना और आधारभूत संरचना को निवेश के लिए इस एमओयू को अपनी उपलब्धि बताई। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के कई प्रतिनिधि भी मौजूद थे। जिसमें वेलकम कंपनी लिमिटेड, समह्यïून कंपनी लिमिटेड और भारतीय कंपनी अंबर इंटरप्राइजेज प्रमुख रूप से शामिल थीं।
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु महेश्वरी ने बताया कि इस समझौते से नोएडा को निवेश की कई संभावनाएं बढ़ गई हैं रोजगार के अवसर सृजित होंगे इस समझौते से विदेशी निवेश की संभावना में वृद्धि होगी।