Noida: सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
Noida
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:43 AM
Noida: सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डा. कुलदीप मलिक ने आज यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की मजबूति के लिए कार्य करेंगे।
आपको बता दें कि डा. कुलदीप मलिक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ आईटीएस इंजीनियरिंग कालेज के प्रोफेसर हैं और वेदार्णा फाउंडेशन के निदेशक है। कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा, 'साथियों किसी भी समृद्ध राष्ट्र के लिए मजबूत लोकतंत्र होना बहुत ही आवश्यक है और मजबूत लोकतंत्र के लिए एक मजबूत विपक्ष का।'
'इसी धारणा को धारण करते हुए एमएलसी चुनाव के 2 साल के लंबे व्यक्तिगत चिंतन एवं आप सभी साथियों से विचार विमर्श के उपरांत आज लखनऊ में अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी की।'
'पूर्व की तरह भविष्य में भी परमात्मा के आशीर्वाद के साथ-साथ आप सभी का सहयोग एवं समर्थन यूं ही मुझे मिलता रहे प्रभु से ऐसी प्रार्थना करता हूं.'
[caption id="attachment_48532" align="alignnone" width="683"] Noida[/caption]