विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-39 में दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि सोसाइटी की एओए बैठक के दौरान नशे की हालत में गाली-गलौज व मारपीट की गई।

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-39 में दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि सोसाइटी की एओए बैठक के दौरान नशे की हालत में गाली-गलौज व मारपीट की गई। रवि मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात के समय वह सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित एओए की बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक के दौरान उन्होंने किसी मुद्दे पर अपना सुझाव रखा, जिस पर वहां मौजूद हिमांशु नारंग ने उन पर टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हिमांशु नारंग ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। Noida News
बैठक में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह रवि मिश्रा को आरोपी के चंगुल से बचाया। इसी दौरान हिमांशु नारंग के दोस्त देवेंद्र भंडारी ने बैठक में मौजूद पुनीत गोल के साथ मारपीट की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रवि मिश्रा का आरोप है कि दोनों आरोपियों का उद्देश्य समिति की बैठक को भंग करना था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी हिमांशु नारंग पूर्व में भी समिति के तत्कालीन उपाध्यक्ष के साथ मारपीट कर चुका है। पीडि़त के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और अपने ऊंचे संबंधों का हवाला देकर सोसाइटी के लोगों को धमकाता रहता है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। Noida News
विज्ञापन