नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने पार्टी नेताओं के साथ भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा तथा उनकी टीम से उनके आवास नोएडा सेक्टर-70 पर जाकर मुलाकात की तथा किसानों की जीत पर बधाई दी।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थी, खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी। समाजवादी सरकार आने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों से जो वायदे किए हैं वह सारे वादे पूरे किए जाएंगे।
किसानों को बधाई देने वालों में महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ,महानगर मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता गौरव कुमार यादव व छात्र सभा अध्यक्ष अतुल यादव सहित अन्य पार्टी नेता शामिल थे।