उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने की दिशा में गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

Noida News : उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने की दिशा में गतिविधियां बढ़ा दी हैं। रविवार, 30 अगस्त को सेक्टर-51 स्थित बलराम होटल, होशियारपुर में समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने की, जबकि संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष रंजीत पटेल ने किया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा क्षेत्र की समस्याओं को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। Noida News
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने भाजपा सरकार पर किसानों, युवाओं, छात्रों और गरीबों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और किसानों तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बबलू चौहान ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों की समस्याओं को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा की कई सड़कें खराब होकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में थोड़ी बारिश होने पर रास्तों में पानी भर जाता है। उनका कहना था कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और ठेकेदारों पर भी गंभीर आरोप लगाए। बबलू चौहान ने आरोप लगाया कि जमीन पर समुचित काम किए बिना अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच भ्रष्टाचार और मिलीभगत हो रही है। हालांकि ये आरोप सपा नेता की ओर से लगाए गए हैं। Noida News
सपा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाकर विकास की रुकी हुई गति को फिर से तेज करने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन उसकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। महानगर उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को याद कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए आधारित समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ नोएडा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की अपील की। Noida News
बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नई जिम्मेदारियों के तहत अजित विश्वास को विधानसभा उपाध्यक्ष, गुड्डू चौधरी को विधानसभा महासचिव, मौ. शमसुद्दीन को विधानसभा सचिव और राकेश पाल को विधानसभा सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा नीरज प्रजापति और धीरज कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन के लिए पूरी सक्रियता से काम करने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। Noida News
नोएडा विधानसभा क्षेत्र में सपा की इस बैठक को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, नई जिम्मेदारियों का वितरण और स्थानीय मुद्दों को चुनावी एजेंडे में शामिल करने की कोशिश से संकेत मिलता है कि सपा नोएडा विधानसभा क्षेत्र में अभी से अपना संगठन सक्रिय करने में जुट गई है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले की संभावनाओं को देखते हुए आने वाले महीनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। ऐसे में सपा की ओर से स्थानीय समस्याओं, किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति आने वाले चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकती है। Noida News
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान, मनोज गोयल, रंजीत पटेल, वीरेंद्र पहलवान, मोहित गौतम, सुमित कुमार, संतोष चौटाला, रविंदर गौतम, संतोष यादव, गुड्डू चौधरी, शमसुद्दीन, राकेश पाल, धीरज कुमार, नीरज प्रजापति, मयंक कुमार लाल, कृपाल यादव, खेमचंद, बरकत अली, अमित कुमार, आतिश कुमार सिंह, दिलीप रॉय, शिव प्रताप मौर्य, चैनकी गौतम, विवेकानंद सिंह, रविंदर कुमार, आमिर खान, रहीसुद्दीन, वीरेंद्र सिंह, सुभाष मसीह, शहजाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Noida News
विज्ञापन