
कार्यक्रम में 'अस्मिता थियेटर गु्रप'के छात्रों द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभाव को बताते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
एडीसीपी नोएडा को 'बेस्ट पुलिस ऑफिसर' अवार्ड
नोएडा सिटीजन फोरम (Noida Citizen Forum) (एन.सी.एफ) द्वारा नौएडा/ गौतमबुद्ध नगर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रणविजय सिंह को 'बेस्ट पुलिस ऑफिसर'के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए एन.सी.एफ के अध्यक्ष एडवोकेट पी.एस. जैन ने कहा कि रणविजय सिंह का अलग अलग जिलों में कार्यकाल बेहद प्रशंसनीय रहा है। उनकी कार्यशैली की हर जगह तारीफ की गई है। एन.सी.एफ के जनरल सेक्रेटरी प्रशान्त त्यागी ने बताया कि नौएडा सिटीजन फोरम की गवर्निंग बॉडी में यह निर्णय लिया गया है कि सर्वे के आधार पर नौएडा में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस विभाग, नौएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा तथा सिटीजन फोरम द्वारा अवार्ड देकर नागरिकों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में एडीसीपी रणविजय सिंह को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर एन.सी.एफ के अध्यक्ष एडवोकेट पी.एस. जैन, सेक्रेटरी जनरल प्रशान्त त्यागी, संरक्षक डॉ. विपिन कुमार गुप्ता, सलाहकार डॉ. एस.पी. जैन, मुख्य कोषाध्यक्ष डॉ. एम.के.अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्राणी मुखर्जी, हरिदत्त शर्मा, मनीष शर्मा, वित्तीय सलाहकार कुणाल कपूर, धवल पन्त, सचिव अंकित अरोड़ा, रश्मि द्विवेदी, सत्यम पाण्डे, डॉ. रेणु शुक्ला, राजेश्वरी त्यागराजन, वन्दना शर्मा आदि की उपस्थिति रही।