
Noida News (चेतना मंच)। भंगेल गांव में गत दिनों स्ट्रीट डॉग को 2 लोगों द्वारा कू्ररता पूर्वक पीटे जाने का वीडियो वायरल होने पर थाना फेस-2 पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। ट्विटर पर इस मामले से संबंधित वीडियो को टैग कर लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गत दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें दो व्यक्ति एक कुत्ते को कू्ररता पूर्वक पीटते हुए दिखाई दे रहे थे। स्थानीय लोगों ने उक्त वीडियो को टैग कर ट्विटर पर टैग कर शिकायत करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भंगेल निवासी नूर आलम व रियाजुल शेख को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ पशु कू्ररता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई पिटाई से कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है और वह सेक्टर-94 स्थित पशु अस्पताल में भर्ती है जहां उसका उपचार चल रहा है।