
Noida News : (चेतना मंच)। एमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा वार्षिक इंजिनियरिंग प्रोजेक्ट एवं प्रस्तुति ‘टेक्नोवेट 2023’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंजिनियरिंग, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, IT, AI, EEE, ECE आदि विभागों के बीटेक के फाइनल वर्ष के छात्रों द्वारा लगभग 50 प्रोजेक्ट और 350 पोस्टर प्रस्तुत किये गये।
किगेन की कंट्री डायरेक्टर और उपाध्यक्ष सुश्री पापीया रायपाल ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स के दायरे और भविष्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी प्रगति है। रीयल टाइम विश्लेषण, कमोडिटी सेंसर, मशीन लर्निंग और एम्बेडेड सिस्टम की वृद्धि ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स के विकास के लिए एक मार्ग विकसित किया है। उन्होनें एमिटी के छात्रो को प्रेरित करते हुए कहा कि आप जो भी करते है उसमें अपना 200 प्रतिशत दें।
एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा. डब्लू सेल्वामूती ने कहा कि एक देश तभी विकसित हो सकता जब उसके युवा अनुसंधान व नवाचार पर ध्यान केंद्रित करें और एमिटी हमेशा से अनुसंधान और नवाचार पर एक मजबूत ध्यान केंद्रित करती है।
Noida Newsएमिटी स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त प्रमुख डा. मनोज पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को अनुसंधानों के क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा आकंलन करने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते है। छात्रों द्वारा निर्मित एक प्रोजेक्ट ‘वर्टिकल टेक ऑफ और लैडिंग ड्रोन’ था, जिसमें छात्रों ने मल्टी रोटर और फिक्सड विंग मानव रहित हवाई वाहन की क्षमताओंं के साथ ड्रोन को डिजाइन व निर्मित किया है। Noida News