Noida : डीजल जनरेटर को सीएनजी में बदलने पर मिलेगी सब्सिडी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:13 PM
Noida : नोएडा । नोएडा समेत जनपद के उद्योगों को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिला उद्योग केन्द्र में उद्यमियों की मांग पर डीजल जनरेटर को सीएनजी में परिवर्तित करने पर 50 फीसदी सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने तकनीकी उन्नयन योजना के अंतर्गत आदमियों को डीजल जनरेटर को सीएनजी जनरेटर में परिवर्तन करने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने निर्णय ले लिया है। जिसमें से 12 हजार से अधिक इकाइयां इस सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगी। इन सभी 12 हजार इकाइयों ने अपनी जरूरत के हिसाब से 10 से 1000 किलोवाट तक के डीजल जनरेटर लगा रखे हैं। प्रदूषण बढऩे की वजह से उद्यमियों को सर्दियों के समय में डीजल जनरेटर बंद करने पड़ते हैं। जिससे उद्यमियों को काफी दिक्कतों का सामना और आर्थिक नुकसान भी सहन करना पड़ता है। ऐसे में एक बार फिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी उद्यमियों से उनके औद्योगिक इकाइयों में चल रहे डीजल जनरेटर को सीएनजी जनरेटर में परिवर्तित करने के लिए 30 सितम्बर 2022 तक का समय दिया है। इसके बाद डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि 100 किलो वाट के डीजल जनरेटर को सीएनजी जनरेटर में परिवर्तन करने के लिए 6 से 7 लाख रुपए का खर्चा आता है। जिसके बाद उद्यमियों ने डीजे जनरेटर को सीएनजी जनरेटर में परिवर्तित करने के लिए सब्सिडी की मांग की थी। उद्यमियों की मांग को मानते हुए जिला उद्योग केंद्र ने 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय किया है।