राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नोएडा में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। ‘स्वच्छ भारत—सशक्त भारत’ की थीम पर 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छता सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Noida News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नोएडा में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। ‘स्वच्छ भारत—सशक्त भारत’ की थीम पर 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छता सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नोएडा के सामाजिक संगठनों के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ समाज में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा में सक्रिय नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से किया जा रहा है। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत स्वच्छता, जनभागीदारी, सफाईमित्रों के सम्मान और कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है। Noida News
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में नोएडा में सक्रिय सामाजिक संगठनों और स्वच्छता के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले ‘सफाई नायकों’ को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से नोएडावासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि स्वच्छ शहर के निर्माण में केवल सरकारी संस्थाओं की नहीं, बल्कि आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। Noida News
‘स्वच्छता सम्मान 2026’ कार्यक्रम में नोएडा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ नोएडा प्राधिकरण की ACO वंदना त्रिपाठी और भारत सरकार के एनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट से जुड़े सदस्य एस.सी. मिश्रा, नोएडा सिटीजन फोरम की अध्यक्ष शालिनी सिंह, बी.एस. फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. बबीता शर्मा, लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर ए.के. मित्तल तथा एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत आर. चौहान विशेष अतिथि के तौर पर वंदना फाउंडेशन की संस्थापक वंदना सोनी ‘ज्ञान देवी’ और संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक रेखा शर्मा उपस्थित रहेंगी। Noida News
कार्यक्रम में नोएडा में स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों के लिए काम कर रहे विभिन्न संगठनों की भागीदारी रहेगी। आयोजकों का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे नागरिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। ‘स्वच्छता सम्मान 2026’ का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में किया जाएगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। Noida News
गांधी जयंती के अवसर पर होने वाला यह आयोजन स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम के जरिए स्वच्छ और जागरूक नोएडा के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। Noida News
विज्ञापन