नोएडा में गर्मी का तांडव जारी, आसमानों से बरस रहे आग के गोले
Noida Temperature
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:54 PM
Noida Temperature : यूं तो गर्मी ने देश के अधिकतर हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में गर्मी ने लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ती गर्मी को देखकर मौसम विभाग की चिंता बढ़ गई है।
Noida Temperature
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी ने आफत मचा रखी है। लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बात करें उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की तो नोएडा में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का कहर अब भी जारी है। सुबह-सवेरे उठते ही लोग आसमान की तरफ ताकते हुए ये जानने के लिए बैचेन रहते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है? गर्मी का तांडव देखते हुए लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बारिश का कुछ पता नहीं। नोएडा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। सोमवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 48 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार (28 मई) को नोएडा न्यूनतम तापमान 37.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 47.9 सेल्सियस रहने की संभावना है।
इन इलाकों में चलेगा भीषण लू?
आपको बात दें कि National Disaster Alert Portal की तरफ से यूपी के कुछ शहरों के लिए अलर्ट मैसेज भेजे गए हैं। ये अलर्ट हीटवेव को लेकर है। इस मेसेज के अनुसार, 'आगरा, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर और मथुरा में कई स्थानों पर आज यानी 28 मई को भीषण लू चलने की सम्भावना है।' आसान शब्दों नें कहें तो इन इलाकों के लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा।
यूपी में हुआ रेड अलर्ट जारी Noida Temperature
मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं।