विज्ञापन
Noida Crime News : नोएडा शहर से दो खतरनाक आतंकवादियों को पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसी की सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने नोएडा से यह गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Noida News : नोएडा शहर से दो खतरनाक आतंकवादियों को पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसी की सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने नोएडा से यह गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चौंकाने वाला खुलासा यह है कि यदि इन आतंकवादियों को पकड़ने में थोड़ी सी भी देर हो जाती तो भारत के कई शहरों में बम धमाके हो सकते थे। पकड़े गए आतंकवादी नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा कुछ अन्य बड़े शहरों में बड़े धमाके करने की साजिश रच रहे थे। Noida News
इस पूरे मामले को विस्तार से समझने के लिए पहले आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की ATS ने नोएडा शहर से पाकिस्तान की ISI के दो कारकून पकड़े हैं। पकड़े गए ISI के कारकूनों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला और पुरानी दिल्ली के समीर खान के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट के संपर्क में थे। ATS के अधिकारियों ने बताया कि दोनों अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। उनके पास से एक पिस्तौल, 5 कारतूस व चाकू जब्त किया गया है। Noida News
उत्तर प्रदेश पुलिस की ATS ने दोनों आतंकवादियों से गहन पूछताछ की है। इस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि नोएडा के कुछ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की योजना थी और इसके लिए रेकी भी की जा रही थी। पूछताछ में तुषार ने बताया कि शहजाद भट्टी ने उसे कुछ लोगों के घरों पर ग्रेनेड फेंकने और कुछ को जान से मारने के लिए कहा था। इसकें लिए हथियार भट्टी ही अपने संपर्को के जरिये मुहैया कराने वाला था। भट्टी ने तुषार को काम होने से पहले 50 हजार रुपये और बाद में ढाई लाख रुपये और देने का लालच दिया था। तुषार और समीर सोशल मीडिया के जरिये भट्टी व आबिद जट के संपर्क में आए थे। वीडियो कॉल पर उनकी बात होती थी। भट्टी ने दीवारों पर तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान से जुड़े नारे लिखने व युवाओं को जोड़ने का काम भी उन्हें दिया था। Noida News
नोएडा से पकड़े गए आतंकी नोएडा तथा आसपास के क्षेत्र में स्लीपर सेल बनाने का काम कर रहे थे। पूछताछ के आधार पर ATS ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ATS के अधिकारियों ने बताया कि एटीएस की गिरफ्त में आया तुषार चौहान हिज्बुल्ला बनकर बड़ी आतंकी घटना अंजाम देने की योजना बना रहा था। दिल्ली का समीर खान भी इस साजिश में शामिल था।उत्तर प्रदेश के ADG कानून-व्यवस्था एवं ATS अमिताभ यश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ युवक सोशल मीडिया का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को नष्ट करने के उद्देश्य से कर रहे हैं। वह कुछ ऐसे पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में थे जो भारत में बडे धमाके कराना चाहते थे। Noida News
ATTS के मुखिया ADDG अमिताभ यश ने बताया कि पकड़े गए आतंकवादी कारकून ISI के इशारे पर भारत की आंतरिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाना चाहते थे। इसमें कुछ पाकिस्तानी यूट्यूबर्स भी शामिल थे। ये सभी भारत के युवाओं को गैर् मुस्लिमों पर हमले करने के लिए. उकसा रहे थे। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर भारतीय युवाओं को निशाना बनाकर रेडिकलाइज कर रहे थे। उन्हें पैसों का लालच देकर भारत की आंतरिक शांति व सदभाव को बिगाड़ने की साजिश रचने के लिए संवेदनशील स्थलों की रेकी करा रहे थे। बागपत का तुषार चौहान और दिल्ली का समीर खान दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के सीधे संपर्क में थे और कोई बड़ी विध्वंसक्त घटना अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। ATTS की इस कार्यवाही के कारण नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेञ में बहुत बडी विनाशकारी घटना होने से बच गई है। Noida News
विज्ञापन