नोएडा सेक्टर-52 के पास देर रात स्कूटी से जा रही दो सगी बहनों के साथ कथित तौर पर थार सवार युवकों ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि बहनों द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

Noida News : नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला एक मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-52 के पास देर रात स्कूटी से जा रही दो सगी बहनों के साथ कथित तौर पर थार सवार युवकों ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि बहनों द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उन्हें पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Noida News
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार के अनुसार, पीड़िता ने गुरुवार सुबह पुलिस से शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि बुधवार रात करीब एक बजे वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से सेक्टर-73 से सेक्टर-52 की ओर जा रही थी। बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य मकान का सामान लेकर एक कार से उनके आगे चल रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-52 के पास दोनों बहनों के साथ कथित तौर पर यह घटना हुई। Noida News
पीड़िता के अनुसार, सेक्टर-52 के पास पहुंचने पर काले रंग की थार में सवार कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने दोनों बहनों के साथ अश्लील हरकत की। दोनों बहनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद दोनों बहनें डर गईं, लेकिन उन्होंने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए वहां से निकलने का फैसला किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकी के बावजूद वह स्कूटी तेज गति से चलाकर वहां से निकलने में सफल रहीं। इस तरह दोनों बहनों ने खुद को सुरक्षित बचाया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना सेक्टर-24 पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। Noida News
नोएडा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब थार सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। Noida News
विज्ञापन