Noida: शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का जन्मदिन गरीब बच्चो के बीच मनाया गया।
भारत
चेतना मंच
28 Feb 2022 09:52 PM
Noida: आज देश के इस महान योद्धा के 49 जन्मदिवस पर शहीद के पिता फ्लाईट लेफ्टिनेंट जे पी शर्मा, माता श्रीमती सुदेश शर्मा, छोटे भाई डॉ नरेश शर्मा वा छोटे भाई की पत्नी डॉ संगीता शर्मा, श्री सूरज भारद्वाज, श्रीमती कमलेश भारद्वाज ने याद किया।
पिछले 23 साल से लगातार हर साल की तरह, इस साल भी शहीद के परिवार ने सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 37 जाकर पूजा अर्चना की गई वा शशि कांत एनक्लेव सेक्टर 37 में ही बने शहीद के समृति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की वा सेक्टर 37 स्थित SOS स्कूल के करीब 100 बच्चो को खाना वा फल वितरित किया गया वा उनके द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शशि कांत एंक्लेव के वार्ड डायरेक्टर अनुराग, वेनिश राय वा वार्ड के निवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
तत्पश्चात सैक्टर 41 स्थित साई बाल संसार स्कूल के करीब ७० बच्चो ने पूजा के बाद शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी बच्चो को मास्क, सैनिटाइजर, डेटॉल साबुन, कॉपी वा बिस्कुट के पैकेट बांटे गए।
उसके उपरांत आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम सेक्टर 55 मे सभी सहवासियो द्वारा हवन वा देश भक्ति गीत गाकर शहीद को श्रदाजली दी गई। दोपहर का भोजन शहीद परिवार की तरफ से करवाया गया। उसके बाद साई कृपा बाल कुटीर अनाथ आश्रम , सेक्टर 12 के सभी बच्चों वा सहकर्मियों द्वारा शहीद को गायत्री मंत्र वा पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर, डेटॉल साबुन, कॉपी वा बिस्कुट के पैकेट बाटे गए, बच्चो को डा संगीता शर्मा द्वारा कोरोना महामारी से जुड़ी सावधानियों वा पतिरक्षक क्षमता को बड़ाने के बारे मै जानकारी दी गईं।
इन सभी कार्यक्रम के दौरान उचित दूरी, मास्क का प्रयोग वा सैनिटाइजर का ध्यान रखा गया।
शाम को शहीद की याद में 23 साल पहले लगाए हुए पेड़ो को पानी द्वारा सींचा गया। परिवार द्वारा नोएडा शहीद समारक, सेक्टर 29 जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।