
Noida News : नोएडा / ग्रेटर नोएडा । समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रही माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट नामक संस्था के प्रयासों से दो बालिकाओं का भविष्य सँवारने वाला है। गौतमबुद्ध नगर ज़िले की रहने वाली बालिका साधना भाटी व तनु भाटी तो को सरकारी संस्थान में उनके खेल का प्रशिक्षण मिलेगा।
यह जानकारी माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गुर्जर ने दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को लेकर के खेल में उनके उज्जवल भविष्य को लेकर के जो शुरुआत उनकी संस्था ने की थी उसमें सफल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा संचालित खेल विद्यालय छात्रावास प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर ज़िले से मेरठ मंडल में माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट द्वारा संचालित बॉस्केटबॉल कोचिंग में आने वाली 3 बालिकाओं में से 2 का चयन मेरठ मंडल के लिए हुआ है। जिसमें बच्चों को छात्रावास और खाने से लेकर शिक्षा और खेल का प्रशिक्षण नि:शुल्क सरकार द्वारा दिया जाएगा।
साधना भाटी और तनु भाटी ग्राम सिरसा निवासी दोनों बालिकाओं का चयन 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगरा में एकलव्य स्टेडियम के लिए 6 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक निश्चित किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट के लिए यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि जिस उद्देश्य को लेकर माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे लाने के लिए कार्य कर रहा है वह पूरा होता प्रतीत हो रहा है लगातार कोशिश जारी है यह प्रयास निरंतर जारी है।