Noida : एनएमसी (NMC) कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न
भारत
चेतना मंच
12 Feb 2022 06:35 PM
नोएडा । नोएडा मीडिया क्लब (Noida Media Club) की शुक्रवार को कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जगत सिंह अवाना (Jagar Singh Awana) और संचालन विनोद राजपूत (Vinod Rajpur) ने किया। कार्यकारिणी के 28 सदस्य (28 Members) उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के चुनाव के समय 20 बिंदु वाला एजेंडा जारी किया गया था। इन सारे बिंदुओं पर काम करने के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।
कार्यकारिणी के 3 सदस्य अगले सप्ताह धौलपुर का दौरा करके स्मारक के लिए आवश्यक पत्थर का चयन करेंगे। राजकुमार चौधरी ने निर्माण पर आने वाले खर्च को वहन करने का दायित्व लिया है। कार्यालय आवेदनन की पत्रावली मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय से सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष कार्य अधिकारी को भेजी जा चुकी है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कोषाध्यक्ष मनोज भाटी का मोबाइल नंबर 9654370798 उपयोग करें। यात्रा से एक घंटा पूर्व मनोज भाटी से संपर्क करके सूचना उपलब्ध करवा दें। टोल फ्री हो जाएगा। यह सुविधा केवल नोएडा मीडिया क्लब के सदस्यों को मिलेगी।
नोएडा मीडिया क्लब की ओर से ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी करवाने का निर्णय लिया गया है। जिस पर बाजार में प्रचलित दरों के सापेक्ष 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इच्छुक साथी देवेंद्र कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
नई मेंबरशिप के लिए सदस्यता नियमावली बनाई जा रही है। यह नियमावली अध्यक्ष और महासचिव बनाकर कोड, एथिक्स एंड डिसीप्लिनरी कमिटी को भेजेंगे। कमेटी की सिफारिश और संस्तुति मिलने के बाद कार्यकारिणी नए मैनुअल को पास करेगी। उसके बाद नई मेंबरशिप शुरू की जा सकेगी।
कार्यालय में एक मिनी कैंटीन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स की व्यवस्था की जाएगी। यह खाद्य सामग्री न्यूनतम दरों पर सदस्यों व आगंतुकों को उपलब्ध रहेगी।