Noida: नंगली वाजिदपुर की गलियों को ओवरफ्लो से मिलेगी निजात
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jan 2022 08:01 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jan 2022 08:01 PM
Noida : नोएडा । गाँव नंगली वाजिदपुर में प्राधिकरण ने सीवर लाइन को लगभग 12 से 14 साल बाद मुख्य लाइन से जोडऩे का काम शुरू कर दिया है। मुख्य सीवर लाइन से जुड़ जाने के बाद गांव की गलियों व रास्तों को ओवरफ्लो से निजात मिलेगी।
गांव के निवासी अशोक चौहान ने बताया कि लगभग वर्ष 2007 व 2011 में गांव में सीवर लाईन व पानी की लाईन डाली गई थी, लेकिन डाली गई सीवर लाईन को मुख्य रास्तों की मुख्य लाईन से नहीं जोडा गया था जिसके कारण गाँव नंगली वाजिदपुर के रास्तों में जगह-जगह सीवर ओवर हो कर बहते रहते है। जल व सीवर लाईन चालू करवाने के लिए कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र भी दिये जिसके बाद जल व सीवर लाईन विभाग के डीजीएम (उपमहाप्रबंधक) आरपी सिंह ने गांव नंगली वाजिदपुर का दौरा किया था। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी के सामने जूम मीटिंग में भी इस समस्या को रखा गया था। कई वर्षों के बाद अब गाँव नंगली वाजिदपुर की गलियों/रास्तों की सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से मिलाने का कार्य शुरू हुआ है।