Noida: फ्लैट में अकेली रह रही टीचर ने उठाया बेहद खतरनाक कदम, किया ये काम
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:12 PM
Noida News : नोएडा शहर के एक नामचीन स्कूल की फिजिक्स महिला टीचर ने बीती रात गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। महिला सोसायटी के फ्लैट में अकेली रह रही थी और पिछले काफी समय से तनाव में थी।
Noida News
एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बीती रात्रि पीआरवी को सूचना मिली कि एक महिला ने सेक्टर 46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसायटी की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में महिला की पहचान 46 वर्षीय पारुल गुप्ता पुत्री एमसी गुप्ता के रूप में हुई। पारुल गुप्ता सेक्टर 30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) की टीचर थी। एडीसीपी ने बताया कि महिला का अपने पति से तलाक हो गया था और वह पिछले काफी समय से गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी में अपने फ्लैट में अकेली रह रही थी।
जांच में पता चला है कि पारुल गुप्ता पिछले काफी समय से अवसादग्रस्त चल रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।