नोएडा में व्यापारियों और उद्यमियों की बैठक हुई तो कारोबार से जुड़ी कई ऐसी बातें सामने आईं, जिन्हें लेकर सीधे जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। आखिर नवाब सिंह नागर और विधायक पंकज सिंह के सामने व्यापारियों ने कौन-कौन सी समस्याएं रखीं ?

Noida News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जिला गौतमबुद्धनगर की ओर से नोएडा में व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन और संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। नोएडा के सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे से परिचय बढ़ाने के साथ अपने कारोबार से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को जनप्रतिनिधियों के सामने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीआर चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने की, जबकि जिला अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में आयोजन हुआ। वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। Noida News
सम्मेलन का एक प्रमुख उद्देश्य संगठन से जुड़े व्यापारियों एवं उद्यमियों के बीच आपसी परिचय और कारोबारी संपर्क को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में जिला गौतमबुद्धनगर के सदस्यों और उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों का परिचय कराया गया, ताकि वे आपसी सहयोग के जरिए अपने कारोबार और उद्यम को आगे बढ़ा सकें। इस दौरान संगठन के सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। साथ ही उनके प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए संगठन की ओर से बोर्ड उपलब्ध कराए गए। Noida News
संवाद कार्यशाला में गौतमबुद्धनगर के व्यापारियों और उद्यमियों ने मौजूदा कारोबारी परिस्थितियों में सामने आ रही समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही समस्याओं के समाधान को लेकर अपने सुझाव भी जनप्रतिनिधियों के सामने रखे गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने व्यापारियों की ओर से रखे गए मुद्दों और सुझावों को सुना। आयोजकों के अनुसार, दोनों अतिथियों ने समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया। व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच इस तरह का सीधा संवाद स्थानीय कारोबारी मुद्दों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का एक माध्यम भी बना। Noida News
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। आयोजकों के अनुसार करीब 100 सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लिया और सदस्यता प्रमाण पत्र तथा प्रतिष्ठानों के लिए बोर्ड प्राप्त किए। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव अमित पोरवाल और राहुल भाटिया, मुख्य संरक्षक डॉ. डी.के. गुप्ता, संरक्षक डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, अजय बाथला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, विकास बंसल, उपाध्यक्ष के.के. अग्रवाल, उमानंदन कौशिक, सचिव सुनील वर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मनोज गोयल, तनवीर, धर्मवीर बंसल, अंकित गुप्ता, मनोज गौड़, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, रेनू बाला शर्मा, वंदना शर्मा, संतोष सिंह, मंजू शर्मा, दुर्गा शर्मा, शीतल शुक्ला, नंदिनी मेहरा, कुसुम पथरिया, योगिता मल्होत्रा, कविता सिंह और मधु सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। Noida News
विज्ञापन