
अगर आप नोएडा में रहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दशहरा से पहले विशेष एडवाइजरी जारी की है। नोएडा शहर में नवमी और दशहरे के दिन प्रमुख रामलीला मैदानों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास यातायात डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे कुछ मार्गों पर वाहन आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। DCP ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट प्लान की जांच करें और भीड़ वाले मार्गों से बचें, ताकि जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके। यह डायवर्जन 1 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 2 अक्टूबर तक लागू रहेगा। नोएडावासियों के लिए यह समय सावधानी और प्लानिंग का है, ताकि त्योहार की खुशी में ट्रैफिक परेशानियों की वजह से कोई दिक्कत न हो। Noida News
नोएडा शहर के प्रमुख आयोजनों—स्टेडियम (सेक्टर-21ए), सेक्टर-62 रामलीला मैदान और महर्षि आश्रम में रामलीला और रावण दहन—के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए शहर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस अवधि में कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़ियां इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगी। ट्रैफिक से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए नागरिक 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, जिन मार्गों पर यह डायवर्जन लागू है, वहां साप्ताहिक बाजार भी इस दौरान बंद रहेंगे, ताकि त्योहार के अवसर पर नोएडा का यातायात सुचारू और सुरक्षित रहे। Noida News
प्रतिबंधित मार्ग
सेक्टर-12/22/56 से स्टेडियम चौक तक।
सेक्टर-10/21 यू-टर्न से सेक्टर-12/22/56 तिराहा।
सेक्टर-8/10/11/12 चौक से स्टेडियम और मोदी मॉल तक वाहनों की आवाजाही पर रोक
सेक्टर-31/25 चौक से सेक्टर-21/25 मोदी मॉल चौक होकर स्टेडियम चौक।
मैट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर-12/22 चौक तक।
कोस्ट गार्ड तिराहा सेक्टर-24 से एनटीपीसी अंडरपास तक।
सेक्टर-20/21/25/26 जलवायु विहार चौक से एडॉब चौक तक।
सेक्टर-22/23/24 थाना सेक्टर-24 तिराहा से एडॉब/रिलाइन्स चौक।
वैकल्पिक मार्ग
रजनीगंधा चौक से सेक्टर-10/21 यू-टर्न, जलवायु विहार चौक, निठारी, सेक्टर-31/25 चौक होकर गंतव्य तक।
सेक्टर-12/22/56 तिराहा से सेक्टर-57, गिझौड़ चौक, सेक्टर-31/25 चौक।
डीएम चौक और जलवायु विहार चौक से मोदी मॉल चौक तक निठारी, सेक्टर-31/25 चौक, एनटीपीसी।
पार्किंग व्यवस्था
विशिष्ट/अतिविशिष्ट वाहन – गेट नंबर-7
पासधारक वाहन – गेट नंबर-3 एंट्री, गेट नंबर-4 एग्जिट
सामान्य वाहन – एडॉब कंपनी के पास फ्री पार्किंग
पैदल आवागमन – सभी गेट (गेट-7 और 8 को छोड़कर)
सेक्टर-62 चौकी से वैल्यू बाजार, फोर्टिस जाने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार सेक्टर-59 तिराहा होकर जाने दिया जाएगा।
वैल्यू बाजार से सेक्टर-62 चौकी आने वाले वाहनों को भी सेक्टर-59 तिराहा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
सीडेक C-32 से पीएमओ और पीएमओ से सीडेक C-32 आने-जाने वाले वाहनों को सेक्टर-62 पुलिस चौकी चौक के मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। Noida News
लोटस ब्लू वर्ड रेड लाईट से महर्षि आश्रम चौक, सेक्टर-110 की ओर जाने वाले वाहनों को हाजीपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
सेक्टर-82, गेझा, यथार्थ हॉस्पिटल सेक्टर-110 तिराहा से महर्षि आश्रम की ओर जाने वाले वाहनों को श्रमिक कुंज रेड लाईट सेक्टर-93 के रास्ते भेजा जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि स्टेडियम, सेक्टर-62 और महर्षि आश्रम चौक के आसपास क्रेन का इंतजाम किया जाएगा ताकि अव्यवस्थित पार्किंग या मार्ग में खड़े वाहनों को तुरंत हटाया जा सके। आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें। Noida News