नोएडा के ट्रैफिक पर दिखा मतदान का असर, बंद है ये सड़कें
Noida Traffic Advisory
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:32 PM
Noida Traffic Advisory : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की शुरूआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा सहित देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के 8 सीटों पर वोटिंग हो जा रही है। इसमें दिल्ली NCR के नोएडा और गाजियाबाद में भी मतदान हो रहे हैं। मतदान के चलते नोएडा के कई रूट्स पर इसका असर देखने को मिल रहा है। लोगों को परेशान न हो इसके लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
Noida Traffic Advisory
इन रास्तों पर आवाजाही बंद
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की जारी की गई एडवाइजरी के तहत, चुनाव ड्यूटी पर तैनात सरकारी वाहनों को छोड़कर हर तरह के वाहनों को फूल मंडी परिसर के आसपास की आंतरिक सड़कों पर जाने से रोक दिया जाएगा। चुनाव के बाद फूल मंडी में ईवीएम को रखा जाएगा।
फूल मंडी तिराहे से सेक्टर 88 कैंट आरओ चौक (फूल मंडी के गेट नंबर 3, 4 और 2 के सामने) तक की सड़क बंद रहेगी। इस रूट पर सिर्फ सरकारी वाहनों की आवाजाही की ही इजाजत होगी। चुनाव के दिन, सुबह 7:00 बजे से आधी रात तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा।
सूरजपुर की ओर जाने वाले सभी मालवाहनों की आवाजाही पंचशील/एल्डिको सेक्टर 93 से सेक्टर 83 (याकूबपुर), सेक्टर 87 (नयागांव) और सेक्टर 88 (कैंट आरओ) चौक, एनएसईजेड/फेज-2 तक जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगी।
भंगेल/जेपी फ्लाईओवर से गेझा तिराहा/एनएसईजेड की ओर जाने वाले डीएससी रूट पर हर तरह के मालवाहनों की आवाजाही सूरजपुर जाने वाले वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगी।
सोखरका, सेक्टर 78 से डीएससी मार्ग के रास्ते काकराला फेज-2 की ओर जाने वाले मालवाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी जाएगी।
सूरजपुर से कुलेसरा डीएससी रोड के रास्ते फेज-2 नोएडा की ओर जाने वाले हर तरह के मालवाहनों के लिए यातायात आवागमन को इंडस्ट्रियल एरिया रोड इकोटेक-3 के रास्ते तिराहा रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
भंगेल, जेपी फ्लाईओवर से डीएससी रूट पर जाने वाले सूरजपुर जाने वाले यातायात को गेझा तिराहा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक से निकाला जाएगा।
फूल मंडी तिराहे से सेक्टर-88 चौक तक की सड़क बंद रहेगी। इस रूट पर ट्रैफिक को लावा कंपनी चौक से होते हुए कोतवाली फेज-2 तिराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा।Noida Traffic Advisory
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।