
Noida Traffic Advisory : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की सड़कों पर निकलने से पहले यह खबर जरुर पढ़ लें। कहीं ऐसा ना हो कि आपको जाम में फंसना पड़ जाए या आपको ट्रैफिक पुलिस वापस भेज दे। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा शहर की कुछ सड़कों पर रुट डायवर्ट किया है। नोएडा की यातायात पुलिस द्वारा बुधवार यानि 6 दिसंबर के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की हे।
दरअसल, आपको बता दें कि 6 दिसंबर को दलितों के मसीहा, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस है। इस अवसर पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर समेत पूरे जनपद गौतमबुद्धनगर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। नोएडा के सेक्टर 95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर भी एक बड़ा आयोजन होगा, जिस कारण सेक्टर 95 तथा शहर के दूसरे अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती है।
डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा इसे लेकर एडवायजरी जारी की गई है।
1- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सैक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।
2- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नंबर-4 पर यातायात दबाव होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सैक्टर 18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक अथवा सेक्टर 18 अण्डरपास से एलीवेटेड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
3- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास यातायात दबाव होने की स्थिति में सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर से सेक्टर 15 गोलचक्कर की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा। यह यातायात सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक, सेक्टर 37 होेकर गन्तव्य को जा सकेगा।
1. कार्यक्रम में आने वाले सभी यात्री बसों की पार्किंग डीएनडी टोल के पास बांये ओर मार्ग के किनारे होगी।
2. कार्यक्रम में परीचौक, सेक्टर 37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग दलित प्ररेणा स्थल के गेट नंबर-01 के अन्दर होगी।
3. दिल्ली की ओर से कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग फिल्मसिटी के अन्दर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में होगी।
4. कालिन्दी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग सेक्टर 95 गंदानाला के पास बनी दलित प्ररेणा स्थल पार्किंग की अण्डरग्राउण्ड पार्किंग में होगी।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं।